पिपल पड़ाव पर वन विभाग ने पकड़ा 100 कुंतल खैर, ड्राइवर फरार

पिपल पड़ाव पर वन विभाग ने पकड़ा 100 कुंतल खैर, ड्राइवर फरार

स्टेशन – बाजपुर
रिपोर्ट – भूपेंद्र सिंह पन्नू

वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाइवे दोराहा एक ढावे पर सफेद रंग की कैंटर को रोका, जिसमें लगभग 100 कुंतल खैर की अवैध लकड़ी बरामद की गई। गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

वन क्षेत्र अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि गाड़ी में अवैध खैर की लकड़ी जा रही है। वन विभाग की टीम ने गाड़ी का पीछा किया, लेकिन ड्राइवर मौके का फायदा उठाकर गाड़ी हाईवे किनारे छोड़कर भाग गया। गाड़ी का नंबर जांच करने पर पता चला कि यह सहारनपुर की है।

वन विभाग की सूचना पर दोराहा चौकी से एसआई सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। गाड़ी को कब्जे में लेकर वन विभाग टीम ले गई। पीसी जोशी ने कहा कि लकड़ी तस्करों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वन विभाग की टीमें लगातार चेकिंग करती रहेंगी।

यह दो दिन में वन विभाग की दूसरी बड़ी सफलता है, जिससे लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है।