रानीखेत में प्रभारी तहसीलदार हेमंत मेहरा को विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावपूर्ण विदाई

रानीखेत में प्रभारी तहसीलदार हेमंत मेहरा को विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावपूर्ण विदाई

स्थान – रानीखेत

रिपोर्टर – संजय जोशी

रानीखेत तहसील में कार्यरत प्रभारी तहसीलदार हेमंत मेहरा की सेवानिवृत्ति पर उन्हें विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने भावपूर्ण विदाई दी। कार्यक्रम में उनके सरल और सहयोगी स्वभाव की जमकर सराहना की गई।

संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात और तहसीलदार दीपिका आर्या ने कहा कि हेमंत मेहरा का कार्यकाल अत्यंत सफल और अनुकरणीय रहा। उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कार्यों का निर्वहन किया।

राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने भी श्री मेहरा के अनुभव और कार्यशैली की प्रशंसा की और कहा कि उनके कार्यकाल से उन्हें कई नई बातें सीखने को मिलीं

विदाई कार्यक्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, तहसीलदार दीपिका आर्या, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीप जोशी सहित एसडीएम कार्यालय और राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हेमंत मेहरा को उनके उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।