हल्द्वानी, नैनीताल और आसपास के शहरों में जाम से निजात के लिए नैनीताल पुलिस का मास्टर प्लान

हल्द्वानी, नैनीताल और आसपास के शहरों में जाम से निजात के लिए नैनीताल पुलिस का मास्टर प्लान

स्थान – हल्द्वानी

SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी, नैनीताल, कैंची धाम, भवाली और रामनगर में यातायात सुधारने के लिए एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया गया है। पुलिस की इस योजना का उद्देश्य सड़कों पर जाम और यातायात बाधा को कम करना है।

गत क्राइम मीटिंग में SSP नैनीताल ने मातहतों को निर्देश दिए कि शहरों की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। इसके क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा ने 29 नवंबर 2025 को हल्द्वानी में क्रेन संचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित की।

गोष्ठी में चर्चा की गई कि हल्द्वानी, नैनीताल, भवाली, कैंची और रामनगर की यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु पीपीपी मोड (Public-Private Partnership) पर क्रेन संचालन किया जाएगा। साथ ही निर्देश दिया गया कि भारी क्रेन को मुख्य मार्गों पर न चलाकर बाईपास मार्गों जैसे गोला बाईपास का प्रयोग किया जाए, ताकि शहर के मुख्य मार्गों पर जाम न लगे।

गोष्ठी में एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल, सीओ सिटी हल्द्वानी श्री अमित कुमार, यातायात निरीक्षक श्री महेश चंद्रा और क्रेन संचालक उपस्थित रहे।

नैनीताल पुलिस का मानना है कि इस योजना के लागू होने से सड़क जाम में कमी और यातायात प्रवाह में सुधार आएगा, जिससे शहरवासियों और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।