

स्थान – नैनीताल

रिपोर्टर – संजय जोशी


पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर से सांसद अजय भट्ट के बड़े भाई रामदत्त भट्ट का निधन हो गया है। वे 95 वर्ष के थे और उनका निधन हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान हुआ।



रामदत्त भट्ट के निधन पर भाजपा सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। भाजपा नेता कौस्तुबानंद जोशी, दिगविजय भट्ट, समीर आर्या, राजेंद्र जसवाल, प्रेम शर्मा, कमलेश जोशी, भाजयुमो नेता मोहित कांडपाल, महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति साह, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद उपाध्याय, हेमराज बिष्ट, पत्रकार संजय जोशी, पूर्व विधायक महेश नेगी, लक्ष्मण खाती, कुंदन लटवाल सहित तमाम अन्य लोग उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि अर्पित की।



उनके निधन से परिवार और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों ने कहा कि स्व. रामदत्त भट्ट का जीवन सादगी और समाज सेवा के आदर्श से परिपूर्ण रहा।



