

टॉप – हल्द्वानी
रिपोर्ट – ऋषि कपूर


राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बीती रात हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से हिरासत में लिए गए दो व्यक्तियों, जिनमें एक मौलाना कासिम भी शामिल थे, को विस्तृत पूछताछ के बाद नियमानुसार रिहा कर दिया है।



सूत्रों के अनुसार दोनों से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी ली गई। पूछताछ पूरी होने के बाद एजेंसी ने उन्हें सुपुर्दगी में छोड़ दिया।



इधर, नैनीताल जिले में NIA की जांच प्रक्रिया अभी भी जारी है। सुरक्षा एजेंसियां कई बिंदुओं पर जानकारी जुटा रही हैं और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई कर सकती हैं।



अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि रिहाई का मतलब मामले में कोई भी निष्कर्ष या आरोप समाप्त होना नहीं है, और जांच अभी भी गहन स्तर पर चल रही है।



