रुड़की: पिरान कलियर में जल संस्थान की लापरवाही, टंकी से घंटों बहता रहा पानी देखिए विडिओ

रुड़की: पिरान कलियर में जल संस्थान की लापरवाही, टंकी से घंटों बहता रहा पानी देखिए विडिओ

स्थान : रूड़की

रुड़की के पिरान कलियर क्षेत्र में जल संस्थान की गंभीर लापरवाही सामने आई है। पानी की टंकी से घंटों तक कीमती पेयजल बहता रहा, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी फोन उठाना भी जरूरी नहीं समझते और लगातार शिकायतों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

इधर, क्षेत्र में पानी की किल्लत बनी हुई है, ऐसे में पेयजल का यूँ खुलेआम सड़क पर बहना लोगों की नाराज़गी बढ़ा रहा है।

अधिकारियों की उदासीनता पर सवाल उठ रहे हैं और लोगों ने जल संस्थान से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

टंकी से लगातार बहते पानी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।