

स्थान – रूड़की



बुग्गावाला थाना में हाल ही में एक अनोखी घटना घटी, जब एक चाचा अपने बेटे की शिकायत लेकर थाने पहुँचे और बताया कि उन्हें समय पर खाना नहीं मिलता।


पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बुज़ुर्ग को थाने में बैठाया, उनकी बात धैर्यपूर्वक सुनी और सम्मान के साथ उनकी परेशानी समझी। चूँकि शिकायत भोजन से जुड़ी थी, पुलिस ने थाने में ही उन्हें खाना खिलाया और उनका मन भी समझाया।


इसके बाद परिवार को बुलाकर काउंसलिंग की गई और बेटे को समझाया गया कि बुज़ुर्गों की सेवा, सम्मान और समय पर भोजन देना सबसे बड़ा कर्तव्य है।


कुछ दिन बाद पुलिस जब घर पहुँची, तो चाचा ने मुस्कुराते हुए बताया कि अब उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है और घर का माहौल भी सुधर गया है।



