

स्थान – कालाढूंगी



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद नैनीताल में नशे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कालाढूंगी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की।


प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान कमोला कालोनी के पास अभियुक्त बलविन्दा उर्फ कल्ली (50) पुत्र स्व. पुन्नूराम निवासी नवाड धमोला को 62 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं GIC कालेज कालाढूंगी के मैदान के पास स्थिल जंगल से अभियुक्त देशा मसीह (56) पुत्र प्रीतम मसीह निवासी ग्राम बच्चीपुर धमोला को 52 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया।


दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।


गिरफ्तारी टीम में शामिल थे:
अपर उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, अपर उपनिरीक्षक तनवीर आलम, कांस्टेबल मिथुन कुमार, कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह राणा, कांस्टेबल अमनदीप सिंह और कांस्टेबल मोहन चन्द्र जोशी।



