

स्थान – देहरादून



उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जिस तरह भाजपा कांग्रेस पर टिप्पणी कर रही है, उससे कांग्रेस का कोई नामोनिशान मिटने वाला नहीं है।



हरीश रावत ने कहा कि हाल ही में भाजपा ने कुछ सीटें जरूर जीती हैं, लेकिन उसके साथ अहंकार भी स्वाभाविक रूप से आया है, और यही अहंकार अंततः पतन का कारण बनेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में यह अहंकार इतना बढ़ गया है कि राजनीतिक मंच पर वे हर दूसरे व्यक्ति से रावण की तरह संवाद करने लगे हैं।





पूर्व मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि भाजपा के अंदर इस तरह की ‘रावणी शैली’ ही उसके पतन का मुख्य कारण बन सकती है।



