


स्थान – उधम सिंह नगर
रिपोर्टर – मनोज हालदार


शक्तिफार्म बैकुंठपुर नंबर 6 निवासी निरंजन बढ़ाई के घर में अवैध लकड़ी की तस्करी का मामला सामने आया है। स्थानीय सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने मौके पर छापा मारकर घर की तलाशी ली और बड़ी मात्रा में संदिग्ध लकड़ी को कब्जे में लिया।




वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।





स्थानीय लोग इस घटनाक्रम को लेकर गहरी चर्चा में हैं और घटना पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।




