तहसील परिक्षेत्र में अनाधिकृत अधिवक्ता चैंबर हटाने के आदेश

तहसील परिक्षेत्र में अनाधिकृत अधिवक्ता चैंबर हटाने के आदेश

स्थान- खटीमा

रिपोर्ट -अशोक सरकार

तहसील परिक्षेत्र में अनाधिकृत रूप से बने अधिवक्ताओं के चैंबरों का आज निरीक्षण करते हुए उप-जिलाधिकारी तुषार सैनी ने इनको हटाने के आदेश दिए।

उप-जिलाधिकारी ने कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि नए अधिवक्ता अपने चैंबर बना सकें। इस पर अधिवक्ताओं ने दो दिन की मोहलत मांगी है और स्वयं सोमवार तक चैंबर हटाने की बात कह दी है।