चंपावत में मुख्यमंत्री दीपक रावत की महत्वपूर्ण बैठक, विकास योजनाओं और नवाचारों की विस्तृत समीक्षा

चंपावत में मुख्यमंत्री दीपक रावत की महत्वपूर्ण बैठक, विकास योजनाओं और नवाचारों की विस्तृत समीक्षा

स्थान:चंपावत
रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

अपने जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री दीपक रावत ने चंपावत जिला सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और स्वयं सहायता समूहों, पशुपालकों व उद्यान विभाग के लाभार्थियों से संवाद किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया। नशामुक्ति को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने जिला सभागार में डिजिटल संकल्प लिया और डिजिटल हस्ताक्षर कर अपनी सहभागिता दर्ज की।

बैठक में अष्टम बोर्ड, जनपदीय नवाचार, मुख्यमंत्री घोषणाएँ, केंद्र–राज्य व्यय, गोल्ज्यू कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर और चंपावत मास्टर प्लान 2041 सहित कई अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री के समक्ष जिले के लिए प्रस्तावित योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें मेन मार्केट में राष्ट्रीय ध्वज स्थापना, ग्रीन पार्क निर्माण, कुमाऊँनी शैली के घंटाघर निर्माण और टनकपुर तिराहा सौंदर्यीकरण जैसे प्रस्ताव शामिल रहे। उन्होंने जिला विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति व वर्तमान स्थिति की जानकारी भी दी।

जिलाधिकारी ने जनपद में चल रहे प्रमुख नवाचारों की जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा, तकनीक, आजीविका और पर्यटन को सुदृढ़ करने के लिए कई प्रभावी पहलें लागू हैं—जैसे पुराने भवनों को ज्ञान केंद्र के रूप में विकसित करना, ज्ञान सेतु के जरिए शिक्षा को तकनीक से जोड़ना, लैब ऑन व्हील्सकंप्यूटर ऑन व्हील्स द्वारा विज्ञान और डिजिटल शिक्षा को गांव-गांव तक पहुँचाना तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में स्मार्ट टीवी स्थापना।

जनपद के मेधावी विद्यार्थियों के लिए पेस कोचिंग संस्था के सहयोग से IIT और मेडिकल की निशुल्क कोचिंग, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के लिए हिलान्स कैफे, और पर्यटन आधारित रोजगार हेतु पैराग्लाइडिंग केंद्रों का विकास भी बताया गया।

मुख्यमंत्री दीपक रावत ने इन नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि चंपावत द्वारा किए गए प्रयास अन्य जनपदों के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने सारा, मुख्यमंत्री घोषणाएँ, स्वदेश दर्शन 2.0, गोल्ज्यू एवं शारदा कॉरिडोर समेत सभी प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्ता युक्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में सभी विकास कार्य समयबद्धता और प्राथमिकता के साथ पूरे किए जाएँ।