


रिपोर्टर – गोविन्द रावत
स्थान – अल्मोड़ा
भतरौजखान के राजकीय महाविद्यालय में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र द्वारा आयोजित दो दिवसीय निशुल्क पुस्तक वितरण मेले का आज विधिवत समापन हुआ। इस मेले में हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, नागरिकशास्त्र, पर्यावरण, साइबर सुरक्षा, इतिहास सहित विभिन्न विषयों की पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं।




कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं, स्थानीय नागरिकों और शिक्षकों ने भाग लिया और लगभग 400 पुस्तकें वितरित की गईं। मेला न केवल उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए, बल्कि स्थानीय नागरिकों के लिए भी लाभकारी साबित हुआ।



इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. अजय सक्सैना, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय समन्वयक राजकीय महाविद्यालय भतरौजखान डॉ. रूपा यादव, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय समिति के सदस्य डॉ. अलका कोली, भूपेंद्र सिंह, ललित मोहन, रोहित रावत, श्रीमती सुनीता भट्ट, अरुण कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने दो दिवसीय पुस्तक वितरण मेले की सराहना की।





