हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे अर्द्धकुंभ मेले को लेकर अखाड़ा परिषद से चर्चा

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे अर्द्धकुंभ मेले को लेकर अखाड़ा परिषद से चर्चा

हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे। डामकोठी में वे सभी 13 अखाड़ों के साधु-संतों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान 2027 अर्द्धकुंभ मेले को लेकर तैयारियों और कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी।

कुंभ मेले के लिए विशेष पंडाल का निर्माण किया गया है। बैठक में गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

सीएम धामी कार्यक्रम के बाद दिवंगत दिवाकर भट्ट के निवास भी जाकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।