

पौड़ी। बीजीआर परिसर में आयोजित छात्र संघ उद्घाटन समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने मंच पर अपनी धुन से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। जैसे ही जागरों की थाप सुनाई दी, डॉ. रावत अपने कदम नहीं रोक पाए और ढोल की धुन पर थिरकने लगे।





उनके नृत्य ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान ऐसा प्रतीत हुआ कि गरवाली परंपरा के अनुसार जगरों की प्रस्तुति पर किसी देवता का अवतरण हो गया हो। डॉ. हरक सिंह रावत ने ढोल की थाप के साथ तालमेल बिठाते हुए पूरे समारोह में अपनी ऊर्जा से माहौल को जीवंत कर दिया।




इस नज़ारे को देखकर छात्रों और उपस्थित लोगों ने भी मंत्रमुग्ध होकर उनका आनंद लिया और समारोह की रंगत बढ़ गई।





