भाजपा के दावों पर कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का पलटवार, कहा— “बीजेपी चोरी से चुनाव जीतती है”

भाजपा के दावों पर कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का पलटवार, कहा— “बीजेपी चोरी से चुनाव जीतती है”

देहरादून। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो गई हैं। भाजपा की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि चुनाव से पहले कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़कर उनके पाले में आएंगे और कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा।

भाजपा के इसी दावे पर अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कड़ा पलटवार किया है। गोदियाल ने आरोप लगाया कि भाजपा को अपने नेताओं और कैंडिडेट्स पर भरोसा नहीं है, इसलिए वह कांग्रेस की लीडरशिप में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है।

गणेश गोदियाल ने कहा, “भाजपा की बातें इस बात को सिद्ध करती हैं कि वह चोरी से चुनाव जीतती है—चाहे वोट चोरी से हों या कैंडिडेट चोरी से। उनकी नजर हमेशा हमारी लीडरशिप पर रहती है। लेकिन जनता के पास इतनी ताकत है कि वह चोरों को सबक सिखा सके।”

उन्होंने आगे कहा कि अगर भाजपा कांग्रेस की सेकेंड लाइन लीडरशिप को तोड़कर चुनाव जीतने का सपना देख रही है, तो जनता इस बार उन्हें कड़ा जवाब देगी।

चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज होते जा रहे हैं और आने वाले महीनों में राजनीतिक गर्मी बढ़ना तय माना जा रहा है।