

भीमताल क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़े आमडाली–तल्लीताल–भीमेश्वर मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने 1 करोड़ 3 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस महत्वपूर्ण डामरीकरण और सुधार कार्य का शिलान्यास किया।





यह सड़क वर्षों से बदहाल थी, जिससे स्थानीय ग्रामीणों, पर्यटकों और व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही थी। व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने विधायक कैड़ा से सड़क सुधार की मांग की थी, जिसके बाद उन्होंने PWD विभाग से DPR तैयार कराकर शासन को भेजी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अब कार्य का औपचारिक शुभारंभ हो गया है।





विधायक कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन और आवागमन को ध्यान में रखते हुए सड़क सुधार बेहद ज़रूरी था। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि भीमताल, ओखलकांडा, धारी और रामगढ़ क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों का लगातार डामरीकरण किया जा रहा है।

शिलान्यास कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, पंकज जोशी, अनिल चमोतिया, पंकज उप्रेती, धन सिंह राणा सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।





