बनभूलपुरा पुलिस ने अवैध सट्टा खाई बाड़ी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

बनभूलपुरा पुलिस ने अवैध सट्टा खाई बाड़ी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

नैनीताल। डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार, जनपद में अवैध सट्टा/जुआ के खिलाफ अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

घटना 23 नवंबर 2025 की है। आरोपी इरफान पुत्र इकबाल अहमद, निवासी मोहम्मदी मस्जिद, को अगली गली, इंदिरा नगर में सट्टा खाई बाड़ी करते हुए पकड़ा गया। मौके से सट्टा पर्ची, पैन, गत्ता और नकदी 4,770 रुपये बरामद हुई।

अभियुक्त के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में मु.अ.सं. 265/25 धारा 13G ACT के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

  1. उपनि0 जगवीर सिंह
  2. का0 649cp दिलशाद अहमद
  3. का0 497cp सुनील कुमार

पुलिस ने कहा कि ऐसे अवैध सट्टा/जुआ में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।