हल्द्वानी में सहकारिता मेला 2025 का भव्य आयोजन, 25 नवंबर से सात दिन तक चलेगा

हल्द्वानी में सहकारिता मेला 2025 का भव्य आयोजन, 25 नवंबर से सात दिन तक चलेगा

स्थान… हल्द्वानी
रिपोर्ट… ऋषि कपूर

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर जिला प्रशासन के संरक्षण में सहकारिता विभाग और नैनीताल जिला सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा हल्द्वानी के एमबी इंटर कालेज मैदान में सहकारिता मेला 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 25 नवंबर से सात दिन तक चलेगा।

जिलाधिकारी ललित मोहन ने बताया कि मेले की विशेष थीम “सहकारिता से पर्यटन विकास” निर्धारित की गई है। मेले का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अतिविशिष्ट अतिथि सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा किया जाएगा।

मेले में नैनीताल जिले के सभी सरकारी विभाग 25 स्टॉलों के माध्यम से विभागीय जानकारियाँ उपलब्ध कराएँगे। इसके साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री भी की जाएगी।

इस अवसर पर जनपद के कृषक, महिला स्वयं सहायता समूह एवं विभिन्न योजनाओं के लगभग 132 लाभार्थियों को कुल 2.51 करोड़ रुपये के चेक वितरित किए जाएंगे।