

स्थान… हल्द्वानी
रिपोर्ट… ऋषि कपूर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ बीजेपी आईटी सेल के एक पदाधिकारी द्वारा कथित आपत्तिजनक और अनर्गल बयानबाजी को लेकर हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराज़गी देखने को मिली।




इस विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या हल्द्वानी कोतवाली पहुंची और भाजपा पदाधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी।




कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने आरोप लगाया कि राजनीतिक और वैचारिक मतभेद के नाम पर व्यक्तिगत टिप्पणी और अभद्र भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही ऐसी टिप्पणियों पर पुलिस को संज्ञान लेकर सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।





