टिहरी: कुंजापुरी–हिंडोलाखाल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बस 70–100 मीटर खाई में गिरी; 5 की मौत, 22 घायल

टिहरी: कुंजापुरी–हिंडोलाखाल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बस 70–100 मीटर खाई में गिरी; 5 की मौत, 22 घायल

संवाददाता:- वाचस्पति रयाल,
लोकेशन:- नरेंद्रनगर-उत्तराखंड,

टिहरी जिले के नरेंद्रनगर क्षेत्र से एक बड़ी और दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास 28 यात्रियों से भरी एक बस लगभग 70–100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बस संख्या UK 14 PA 1769 ऋषिकेश से श्रद्धालुओं को मां कुंजापुरी मंदिर के दर्शनों के लिए लेकर गई थी।

कैसे हुआ हादसा?

  • श्रद्धालु दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
  • प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के अनुसार, बस स्टार्ट करते ही तकनीकी खराबी के कारण ब्रेक फेल हो गए।
  • चालक के काबू से बाहर होते ही बस खाई में जा गिरी।

मृतक और घायल

  • 4 महिलाएँ और 1 पुरुष की मौके पर मौत
  • 22 लोग घायल, जिनमें से
    • 13 को सुमन अस्पताल नरेंद्रनगर में भर्ती किया गया
    • 2–3 की हालत गंभीर, जिन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया

तुरंत चला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही SDRF कंट्रोल रूम सक्रिय हुआ, और सेनानायक के निर्देश पर 5 रेस्क्यू टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की गईं।

मौके पर मौजूद अधिकारी

  • तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल
  • पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह भंडारी
  • थाना प्रभारी संजय मिश्रा
    ने SDRF के साथ मिलकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

वरिष्ठ अधिकारियों का बयान

देहरादून के एसएसपी व प्रभारी IG गढ़वाल अजय सिंह ने बताया:

  • “बस में तकनीकी खराबी थी, ब्रेक नहीं लगे, जिससे बस गहरी खाई में गिर गई।”
  • “घायलों का इलाज जारी है, गंभीर घायलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।”