बेतालघाट: पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण को लेकर भवालीगांव में स्थलीय निरीक्षण, ग्रामीणों में आशा बढ़ी

बेतालघाट: पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण को लेकर भवालीगांव में स्थलीय निरीक्षण, ग्रामीणों में आशा बढ़ी

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान – बेतालघाट

नैनीताल जिले के बेतालघाट विकासखंड के भवालीगांव क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत प्रस्तावित मोटर मार्ग का जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य ने विभागीय अधिकारियों, ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सड़क की संभावित लंबाई, मार्ग चयन, और निर्माण से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने मौके पर ही अपने सुझाव, आवश्यकताएँ और समस्याएँ अधिकारियों के समक्ष रखीं।

जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। विभागीय टीम द्वारा मोटर मार्ग का सर्वे पूरा कर लिया गया है, जिससे ग्रामीणों में जल्द सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग की और जिला पंचायत सदस्य का आभार व्यक्त किया।