उत्तराखंड संस्कृति विश्वविद्यालय में गुरु तेग बहादुर जी का 350वां बलिदान दिवस, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत हुए सम्मिलित

उत्तराखंड संस्कृति विश्वविद्यालय में गुरु तेग बहादुर जी का 350वां बलिदान दिवस, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत हुए सम्मिलित

स्थान : हरिद्वार

उत्तराखंड संस्कृति विश्वविद्यालय में आज श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मंत्री धन सिंह रावत ने गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान और त्याग को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए अनुकरणीय प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने मानवता, धार्मिक स्वतंत्रता और सत्य के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया, जो पूरे विश्व के लिए अद्वितीय उदाहरण है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा भी मंच पर उपस्थित रहे और उन्होंने भी गुरु तेग बहादुर साहिब के योगदान को याद किया।

विश्वविद्यालय परिसर और आसपास क्षेत्र में प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतज़ाम किए गए, जिसके चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और श्रद्धा-भाव से पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।