


रिपोर्ट- चेतन बत्रा
स्थान- ऊधम सिंह नगर


ऊधमसिंहनगर पुलिस ने कुमाऊँ आईजी रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर रविवार को ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। अभियान के तहत उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड बॉर्डर पर वाहनों की गहन चेकिंग की गई। इस दौरान कई वाहनों से काली फिल्म हटवाई गई और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई।




चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से तलवार भी बरामद की, जिसके बाद वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है। रुद्रपुर के एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि अभियान के दौरान ब्लैक फिल्म वाले सभी वाहनों पर चालान कार्रवाई की गई है और संदिग्ध वाहनों की जांच जारी है।




पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि बिना कारण ब्लैक फिल्म का उपयोग, सुरक्षा जोखिम और कानून का उल्लंघन रोकने में मदद मिल सके।




