

लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी


नगर पंचायत लालकुआँ में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें संजीवनी हॉस्पिटल हल्द्वानी, पी.एस.पी. मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर तथा आई क्यू हॉस्पिटल का विशेष सहयोग रहा। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नगरवासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।




शिविर में जनरल फिजिशियन, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ, आई क्यू हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों ने सैकड़ों लोगों की जांच की और आवश्यक परामर्श दिया। जनरल फिजिशियन द्वारा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकीय सलाह भी उपलब्ध कराई गई, जिसका स्थानीय लोगों ने बड़े उत्साह के साथ लाभ उठाया।




कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें बीमारियों के प्रति जागरूक बनाना है।



नगरवासियों ने शिविर आयोजन के लिए नगर पंचायत और सहयोगी संस्थानों का आभार व्यक्त किया।



