

स्थान : रुड़की/हरिद्वार


हरिद्वार पुलिस ने रविवार सुबह से शहर और देहात क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। SSP हरिद्वार के निर्देश पर गठित विशेष टीमें गली-गली, मोहल्लों में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच कर रही हैं।


अभियान के तहत होटल, धर्मशालाओं, लॉज और किराये के मकानों की कड़ी पड़ताल जारी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों पर चालानी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।




पुलिस ने चेतावनी दी है कि सत्यापन में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना है।



हरिद्वार पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और अपने किरायेदारों एवं बाहरी व्यक्तियों का समय पर सत्यापन अवश्य कराएं।




