


स्थान : देहरादून


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव वन के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में हाल के दिनों में बढ़ रही वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई और इनकी रोकथाम तथा त्वरित राहत के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।



बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भालुओं और अन्य वन्यजीवों के हमलों में घायल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति के उपचार का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि घायल व्यक्तियों को समय पर और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।



मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को आदेश दिया कि उपचार में किसी भी प्रकार की देरी न हो। जरूरत पड़ने पर आवश्यक संसाधन तुरंत उपलब्ध कराए जाएं, ताकि घायल व्यक्तियों की जान बचाने में कोई बाधा न आए।




राज्य सरकार ने वन्यजीव हमलों में मृतकों के परिजनों को दिए जाने वाले मुआवजे को भी 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया है। इस फैसले को सरकार ने पीड़ित परिवारों के समर्थन और राहत को मजबूत कदम बताया है।

बैठक में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधि पर नियंत्रण, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने और विभागीय समन्वय को मजबूत करने के विषयों पर भी चर्चा हुई।



