

स्थान : हरिद्वार


श्यामपुर क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय ग्रामीणों ने रिहायशी इलाके के पास एक विशालकाय अजगर को रेंगते हुए देखा। अचानक हुई इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई।




ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने पूरी सावधानी से अजगर को पकड़कर पास के जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया।




अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। क्षेत्र में जंगली जानवरों की लगातार बढ़ रही मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और ऐसी किसी भी घटना की तुरंत सूचना देने की अपील की है।


घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।


