आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। कुछ समय से चल रही घरेलू समस्याओं को आप काफी हद तक व्यवस्थित करने में कामयाब रहेंगे। वर्तमान समय के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए आपने अपने परिवार की सुरक्षा संबंधी जो नियम बनाए हैं, वह बहुत ही उचित रहेंगे। मीडिया, कंप्यूटर आदि जैसे व्यवसाय में बेहतरीन सफलता मिलेगी। पति पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा।
नेगेटिव – अपनी कामयाबी को लोगों के समक्ष जाहिर न करें, वरना कोई जलन की भावना से नुकसान भी कर सकता है। अगर इस समय संपत्ति से संबंधित कोई कर्ज लेने की योजना बन रही है, तो अभी उस पर और अधिक सोच विचार करना जरूरी है।

करियर – व्यवसाय संबंधी गतिविधियाँ सुचारु रूप से चलती रहेगी और वरिष्ठ लोगों द्वारा आपको उचित सलाह तथा सुझाव भी मिलेंगे। मीडिया, कंप्यूटर आदि जैसे व्यवसाय में बेहतरीन सफलता मिलेगी। सरकारी सेवारत लोगों को कोई दूरदराज की आधिकारिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
लव – पति पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा तथा घर में प्रेम व सकारात्मक ऊर्जा भरा वातावरण व्याप्त रहेगा।
हेल्थ – मौसमी परेशानी जैसे खाँसी, जुकाम की शिकायत रहेगी। उचित आराम लें तथा अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 4

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव – व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। कुछ समय से चल रही चिंताओं से भी राहत मिलेगी। जो काम पिछले काफी समय से रुका हुआ या अटका हुआ था, उसे पूरा करने का उचित समय है। संपत्ति को लेकर चल रहा व्यवधान दूर होगा और कार्य नियत समय पर बन जाएगा। कार्य क्षेत्र में किए गए नए अनुबंध विकसित होंगे तथा नई योजनाएँ बनेंगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा तथा घर में भी सुख शांति व्याप्त रहेगी।
नेगेटिव – परिवार से संबंधित गतिविधियों में अत्यधिक खर्चे की स्थिति रहेगी। बातचीत करते समय सावधानी रखें कि कहीं नकारात्मक शब्दों के प्रयोग से वाद विवाद की स्थिति न उत्पन्न हो। मन में नकारात्मक विचारों को न उपजने दें।

करियर – कार्य क्षेत्र में किए गए नए अनुबंध विकसित होंगे तथा नई योजनाएँ बनेंगी। कोई नया काम शुरू करने से पहले घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें। आधिकारिक मामलों में ज्यादा टालमटोल करना आपको दिक्कतें दे सकता है।
लव – दांपत्य जीवन सुखद रहेगा तथा घर में भी सुख शांति व्याप्त रहेगी। प्रेम संबंध अपयश या बदनामी का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
हेल्थ – अपनी आदतों व दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें। बदलता मौसम आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 2

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव – वित्तीय संबंधी कार्य समय पर निपटाने से फायदा होगा। कुछ समय अपनी रुचि पूर्ण तथा व्यक्तिगत कार्यों में जरूर व्यतीत करें। इससे आप अपने आप को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। नौकरी में अधिकारियों तथा सहकर्मियों के साथ संबंध और अधिक मधुर बनेंगे। पारिवारिक जनों का आपस में बेहतरीन सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकियाँ बढ़ेंगी।

नेगेटिव – समय सावधानी बरतने का भी है। युवा वर्ग व्यर्थ की मौजमस्ती में पड़कर अपने करियर के साथ खिलवाड़ न करें। आय के साथ साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। इस समय अपने बजट का भी ध्यान रखना आवश्यक है।

करियर – व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार करें और जल्दबाजी की बजाए बहुत ही गंभीरता से काम करें। कोई भी छोटे बड़े निर्णय लेते समय किसी का मार्गदर्शन व सहयोग लेना उचित रहेगा। नौकरी में अधिकारियों तथा सहकर्मियों के साथ संबंध और अधिक मधुर बनेंगे।
लव – पारिवारिक जनों का आपस में बेहतरीन सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकियाँ बढ़ेंगी।
हेल्थ – घुटनों व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज ही रखें।
भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 1

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव – किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल करने से ज्यादा सफलता मिलेगी। आप अपनी प्रतिभा को पहचानें और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखें। व्यवसायिक लोगों के संपर्क में रहें, आपको कई नए सुअवसर प्राप्त होंगे। मुश्किलों के बावजूद आप कामयाबी हासिल कर लेंगे। दांपत्य जीवन सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा।
नेगेटिव – व्यर्थ के खर्चों को लगाम दें। वाहन या घर के देखभाल संबंधी कार्यों में खर्चा बढ़ेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों की वजह से कोई मान हानि होने की आशंका है। अपनी महत्वपूर्ण चीजें अथवा कागजात बहुत अधिक संभालकर रखें।

करियर – व्यवसायिक लोगों के संपर्क में रहें, आपको कई नए सुअवसर प्राप्त होंगे। मुश्किलों के बावजूद आप कामयाबी हासिल कर लेंगे। सरकारी कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट आ सकती है। किसी उच्च अधिकारी से मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा।
लव – दांपत्य जीवन सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, गलतफहमी न उपजने दें।
हेल्थ – अपनी दिनचर्या और खानपान संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित रखें। इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 3

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – प्रभावशाली व्यवसायिक लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा तथा कार्य क्षेत्र में किए गए बदलाव के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर फोकस रहेंगे। आप अपनी प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाने में भी कामयाब रहेंगे। कुछ खर्चे और चुनौतियाँ आपके सामने आएँगे, परंतु आप उन्हें हल भी कर लेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद और अनुशासित रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
नेगेटिव – दैनिक कार्यों में कुछ व्यवधान आने से चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति भी रहेगी। अपने क्रोध व आवेश पर जरूर नियंत्रण रखें। रुपये पैसे के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा न करें। बेहतर होगा कि इससे जुड़े सभी निर्णय खुद ही लें।

करियर – प्रभावशाली व्यवसायिक लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा तथा कार्य क्षेत्र में किए गए बदलाव के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पूरी मेहनत और एकाग्रता से अपने काम पर ध्यान दें। किसी भी तरह का लेन देन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
लव – पारिवारिक माहौल सुखद और अनुशासित रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
हेल्थ – एलर्जी जैसी समस्या रहेगी। अपच और गैस जैसी समस्या से बचने के लिए अपने खानपान की आदतों में सुधार लाएँ।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 5

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – घर की देखरेख और बदलाव संबंधी गतिविधियाँ होंगी। अपनी विचारधारा तथा योजनाओं पर अमल करने का उचित समय है। आप अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की सफलता का भरपूर लुत्फ उठाएँगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में निवेश करना आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा। परिवार के साथ मनोरंजन तथा हँसी मजाक में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव – व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा अपने कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। किसी खास वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है। कभी कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

करियर – व्यावसायिक कार्यप्रणाली व्यवस्थित और अनुशासित रखें। कर्मचारी द्वारा आपका कोई नुकसान भी हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में निवेश करना आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा। सरकारी नौकरी में कुछ स्थान परिवर्तन जैसी स्थिति बनेगी।
लव – परिवार के साथ मनोरंजन तथा हँसी मजाक में भी समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें, किसी प्रकार की बदनामी संभव है।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रक्तचाप की जाँच नियमित करवाएँ और संतुलित आहार रखें।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 8

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आपका आत्मविश्वास और जोश आपके कई कामों को हल करने में सक्षम रहेगा। अगर घर में सुधार संबंधी योजना बन रही है, तो उसे वास्तु के अनुरूप कराएँ, इससे सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों का भी पढ़ाई में उचित ध्यान बना रहेगा। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। किसी नए काम को शुरू करने की भी संभावना बन रही है। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा।
नेगेटिव – यह समय बहुत ही सावधानी से व्यतीत करने का है। कुछ लोग आपकी उदारता का गलत फायदा भी उठा सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियाँ गोपनीय ही रखें। रिश्तेदारों के साथ धन संबंधी लेनदेन करते समय ध्यान रखें कि संबंधों में खटास उत्पन्न न हो।

करियर – मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अपनी गतिविधियों और योजनाओं को किसी के समक्ष उजागर न करें। किसी नए काम को शुरू करने की भी संभावना बन रही है। नौकरी पेशा लोग अपनी फाइलें और दस्तावेज़ संभालकर रखें।
लव – घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी।
हेल्थ – अपने खानपान को संयमित रखें क्योंकि बाहरी खाने की वजह से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव – कोई फंसा हुआ पैसा भी हासिल करने के लिए समय उचित है। पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति को महत्व मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से मेल मुलाकात के अवसर मिलेंगे, जो कि फायदेमंद भी साबित होंगे। व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल हो ही जाएँगे। कोई बेहतर आर्डर भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति विश्वास संबंधों को मजबूत बनाए रखेगा।
नेगेटिव – सोच समझकर निर्णय लेना जरूरी है। योजनाओं को क्रियान्वित करते समय जल्दबाजी न करें, अन्यथा कुछ गलतियाँ हो सकती हैं। वित्तीय संबंधी गतिविधियों में किसी पर भी भरोसा करने की बजाय अपने निर्णय को प्राथमिकता दें।

करियर – व्यवसाय में मन मुताबिक तरीके से कार्य नहीं हो पाएँगे, परंतु फिर भी आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल हो ही जाएँगे। कोई बेहतर आर्डर भी मिल सकता है। आयात निर्यात संबंधी व्यवसाय में नुकसान होने की आशंका है।
लव – दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति विश्वास संबंधों को मजबूत बनाए रखेगा। प्रेम साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जरूर जाएँ।
हेल्थ – गला खराब होने की वजह से कुछ बुखार जैसी फीलिंग रहेगी। लापरवाही न बरतें और उचित इलाज करें।
भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 6

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए चल रही कोशिश कामयाब होने वाली है। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर योजना बनाएँ। पिछले कुछ समय से चल रही उथल पुथल भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मनोनुकूल गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें। आपको अच्छे ऑर्डर व अनुबंध भी प्राप्त हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से संबंध बनाकर रखना आपके व्यवसाय में फायदेमंद साबित होगा।
नेगेटिव – अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। कभी कभी मन में कुछ बेचैनी व नकारात्मक विचारों की वजह से अकारण ही क्रोध की स्थिति रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों की किसी बात की अवहेलना न करें, इससे वातावरण खराब हो सकता है।

करियर – कारोबारी गतिविधियों में उचित व्यवस्था बनाकर रखना जरूरी है। प्रभावशाली तथा सम्मानित लोगों से संबंध बनाकर रखना आपके व्यवसाय में फायदेमंद साबित होगा। आपको अच्छे आर्डर व अनुबंध भी प्राप्त हो सकते हैं।
लव – किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर की व्यवस्था पर न पड़ने दें। प्रेम संबंधों में भी कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है।
हेल्थ – स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाह न रहें। किसी प्रकार का संक्रमण होने की आशंका लग रही है। सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें।
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 4

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आय का कोई नया स्रोत बनने की स्थिति बन रही है। व्यस्तता पूर्ण समय रहेगा, परंतु आपको उचित परिणाम भी हासिल होंगे। दूसरों से आगे निकलने की चाहत आपके आत्म बल तथा कार्य क्षमता को बढ़ाएगी। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई के प्रति रुचि बनी रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच बेहतरीन तालमेल रहेगा। मनोरंजन, रात के खाने आदि में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव – ध्यान रखें कि भावुकता में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है। किसी पर भी ज्यादा विश्वास रखना उचित नहीं है। आय के साथ साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा बखान न करें।

करियर – व्यावसायिक कार्यों में बहुत अधिक चौकन्ना रहने की जरूरत है। इस समय वर्तमान व्यवसाय के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी ध्यान केंद्रित रखें। आय का कोई स्रोत बनने की भी स्थिति बन रही है। स्टाफ के सहयोग से रुका हुआ काम शुरू होगा।
लव – पारिवारिक सदस्यों के बीच बेहतरीन तालमेल रहेगा। मनोरंजन, रात के खाने आदि में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
हेल्थ – इस समय अपने खानपान तथा दिनचर्या में किसी भी प्रकार की लापरवाही करना आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 6

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आयात निर्यात जैसी गतिविधियों से आपको बेहतरीन मुनाफा होने की संभावना है। वर्किंग महिलाओं के लिए बेहतरीन स्थितियां बनी हुई हैं। आपका कोई संपत्ति अथवा रुका हुआ कार्य हल हो सकता है। अपने नजदीकी लोगों के संपर्क में रहने से खास जानकारियाँ मिलेंगी। सोसायटी के संबंधित किसी विवादित मामले में आपका प्रस्ताव निर्णायक रहेगा। इससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
नेगेटिव – कोई भी तनाव जनक स्थिति बनने पर धैर्य और संयम रखना जरूरी है। वाहन आदि के रखरखाव पर बड़ा खर्चा आ सकता है। युवा वर्ग व्यर्थ की बातों में समय नष्ट न करें तथा अपने करियर और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखें।

करियर – व्यवसाय से संबंधित किसी भी तरह की यात्रा को आज स्थगित करें तथा व्यावसायिक गतिविधियाँ अपने कार्य क्षेत्र में रहकर ही पूर्ण करें। आयात निर्यात जैसी गतिविधियों से आपको बेहतरीन मुनाफा होने की संभावना है। वर्किंग महिलाओं के लिए बेहतरीन स्थितियाँ बनी हुई हैं।
लव – वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ तनाव उठ सकते हैं। अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
हेल्थ – स्वस्थ रहने के लिए उचित आराम और आहार लेना बहुत जरूरी है। काम की अधिकता की वजह से थकान और तनाव महसूस हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 1

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आपकी मेहनत और प्रयासों से अधिकतर काम सुचारु रूप से संपन्न होने से मन में सुकून रहेगा। आप एक नए आत्मविश्वास के साथ कुछ नई नीतियों को संपन्न करने में जुट जाएँगे। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट में कामयाबी का लुत्फ उठाएँगे। मशीनरी या उनसे संबंधित उपकरणों के व्यवसाय में उचित ऑर्डर मिलने की संभावना है। घर के सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम भाव बना रहेगा।
नेगेटिव – कोई पैतृक संबंधी मसले को लेकर तनाव रह सकता है। मित्रों तथा संबंधियों के साथ मधुरता बनाए रखें। आप भी अपने शंकालु स्वभाव को बदलें तथा लचीलापन लेकर आएँ। शांति पूर्वक तरीके से स्थितियों पर विचार विमर्श करें।

करियर – व्यावसायिक गतिविधियों में थोड़ी सी असावधानी या गलती का बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। चौकन्ने रहें तथा सोच समझकर निर्णय लें। मशीनरी या उनसे संबंधित उपकरणों के व्यवसाय में उचित आर्डर मिलने की संभावना है।
लव – घर के सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम भाव बना रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से घर की शांति भंग हो सकती है।
हेल्थ – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 7