

लोकेशन – मुनिकीरेती

संवाददाता – सागर रस्तोगी

मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी में गंगा तट पर शराब पी रहे तीन युवकों को पुलिस ने पकड़कर सबक सिखाया। गंगा की आस्था को ठेस पहुंचाने पर पुलिस ने फटकार लगाने के साथ तीनों का चालान काट जुर्माना भी वसूला। चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसा करने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।




शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार गंगा किनारे गश्त पर थे, तभी उन्हें तीन युवक तट पर बैठकर शराब पीते मिले। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम

- अमित कुमार,
- श्री ओम चौधरी,
- पिंटू चौधरी, सभी निवासी गाजियाबाद बताया।
मां गंगा की पवित्रता के साथ खिलवाड़ करने पर पुलिस ने युवकों को कड़ी फटकार लगाई और उन्हें चौकी ले जाकर कार्रवाई की।



इसी दौरान चेकिंग में शराब के नशे में वाहन चला रहा ललित कुमार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार किया। ललित के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव की कार्रवाई की गई है। उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति परिवहन विभाग को भेज दी गई है, साथ ही उसकी कार को भी सीज कर लिया गया।
इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने कहा कि गंगा की पवित्रता से खिलवाड़ करने वाली हरकतों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





