अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल का दमुवाढूंगा में स्वागत, बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल का दमुवाढूंगा में स्वागत, बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित

कल अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय बलबीर घुनियाल के प्रथम आगमन पर वार्ड नंबर 36 स्थित अम्बेडकर पार्क मैदान, दमुवाढूंगा (हल्द्वानी) में उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण के साथ हुई। उन्होंने बाबा साहब के विचारों और सामाजिक समरसता के उनके संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। मुख्य रूप से शामिल रहे—

  • महापौर गजराज सिंह बिष्ट
  • श्री दिनेश आर्य, दर्जा राज्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार
  • पार्षद श्रीमती विद्या देवी, वार्ड 36/37
  • श्रीमती तनुजा जोशी
  • भुवन चंद्र आर्य, जिलाध्यक्ष (अनुसूचित जाति मोर्चा)
  • वरिष्ठ भाजपा नेता ललित आर्य, अजय राजौर
  • मंडल महामंत्री अरुण टम्टा
  • पूर्व प्रधान महेश जोशी, विजय चंद्र
  • कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता हृदयेश कुमार, नंदलाल, पनराम, मदन टम्टा
  • अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रोषपाल मौर्या
  • मुन्ना शुक्ला, पंकज अधिकारी, रक्षित शर्मा
    साथ ही भाजपा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।