IND vs SA: वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, गिल की चोट से कप्तानी का सवाल

IND vs SA: वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, गिल की चोट से कप्तानी का सवाल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द ही बीसीसीआई की ओर से किया जा सकता है।

शुभमन गिल की चोट ने बढ़ाई अनिश्चितता

शुभमन गिल, जो इस वक्त भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं, पहले ही टेस्ट मैच में गर्दन में चोट लगने के कारण बाहर हो गए थे। माना जा रहा है कि वे दूसरे टेस्ट और आगामी वनडे सीरीज में भी खेल नहीं पाएंगे। बीसीसीआई गिल को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। गिल की अनुपस्थिति में टीम के लिए कप्तानी का बड़ा सवाल सामने आ गया है।

वनडे टीम का ऐलान कब होगा?

टेस्ट सीरीज के अंतिम मुकाबले के बाद 23 नवंबर की शाम तक वनडे टीम की घोषणा होने की संभावना है। गिल की फिटनेस की वजह से टीम में अन्य बदलाव भी हो सकते हैं।

कप्तानी के संभावित उम्मीदवार

यदि गिल वनडे सीरीज से बाहर रहते हैं, तो बीसीसीआई को नए कप्तान के चुनाव का विकल्प देखना होगा। टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा जरूर होंगे, लेकिन उनकी कप्तानी पर फिलहाल भरोसा नहीं किया जा सकता। पिछले वनडे में श्रेयस अय्यर उपकप्तान थे, लेकिन वे भी चोट की वजह से उपलब्ध नहीं हो सकते। ऐसे में कप्तानी के लिए केएल राहुल या ऋषभ पंत को चुना जा सकता है।

बीसीसीआई की रणनीति लॉग टर्म प्लान के तहत गिल को लंबे समय तक सुरक्षित रखना है, इसलिए यदि वे अनफिट हैं, तो किसी युवा खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपी जा सकती है।

वनडे सीरीज के लिए टीम और कप्तान की घोषणा के लिए अब 23 नवंबर तक इंतजार करना होगा