

लोकेशन :- जसपुर

रिपोर्टर :- अज़ीम खान

उत्तराखंड में आज प्रदेशभर की बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में जसपुर क्षेत्र में भी तीन समितियों पर सुबह से ही मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो रहा है। मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर उत्साह के साथ वोट डाल रहे हैं।




जसपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गड़ी नेगी बहुउद्देशीय समिति, जसपुर फीका पार समिति और जसपुर बहुउद्देशीय सहकारी समिति में मतदान प्रक्रियाएँ सुबह 9 बजे शुरू हुईं। निर्वाचन अधिकारी अरविंद सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि तीनों समितियों में मतदान सुचारू रूप से चल रहा है और कहीं भी किसी प्रकार की बाधा नहीं आई है।





जसपुर बहुउद्देशीय सहकारी समिति में संचालक पद के लिए कुल 27 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 9 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि 7 प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
चुनाव प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चलेगी, जिसके बाद मतगणना की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि अब तक मतदान शांति और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो रहा है और प्रशासन पूरी निगरानी में प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है।





