


देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 20 नवंबर को बिहार की राजधानी पटना के दौरे पर रहेंगे, जहां वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से उनके विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी जारी की गई है।





जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 7:00 बजे देहरादून जीटीसी हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 7:40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पटना के लिए रवाना होंगे।



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पटना आगमन सुबह 9:40 बजे जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर निर्धारित है, जहां से वह शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

धामी की इस यात्रा को दोनों राज्यों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों का एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।





