

हल्द्वानी, 19 नवम्बर 2025।
भारत की पूर्व प्रधानमंत्री और देश की आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर मंगलवार को स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया और इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।




कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एड. गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि इंदिरा गांधी का संपूर्ण जीवन संघर्ष, संकल्प और राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी की नीतियाँ, दृढ़ निश्चय और सेवा भावना आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
बिष्ट ने यह भी कहा कि इंदिरा गांधी की जयंती केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके सिद्धांतों, मूल्य आधारित राजनीति और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का दिन है।



महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी ने कहा कि युवा पीढ़ी को इंदिरा गांधी के अदम्य साहस, निडरता और निर्णय क्षमता से सीख लेनी चाहिए। उनका जीवन यह सिद्ध करता है कि राष्ट्रहित हमेशा सर्वोपरि होता है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के प्रखर नेतृत्व, निर्णायक कार्यशैली और भारत को मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाने में निभाई गई उनकी ऐतिहासिक भूमिका को विस्तार से याद किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी न केवल देश की सबसे सशक्त नेताओं में से थीं, बल्कि विश्व राजनीति में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाली एक दूरदर्शी और प्रभावशाली व्यक्तित्व थीं।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराते हुए सामाजिक सौहार्द, महिला सशक्तिकरण, गरीबी उन्मूलन, हरित क्रांति और राष्ट्र की एकता-अखंडता पर उनके योगदान को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित:
हेमन्त बगड़वाल, मलय बिष्ट, सतनाम सिंह चटवाल, राजेन्द्र उपाध्याय, जया कर्नाटक, राधा आर्य, रेनू तोमर, मंजू दानु, संदीप जोशी, गोविंद बगड़वाल, विनोद कुमार पिन्नु, राजेन्द्र सुयाल, शाद अली, पार्षद धर्मवीर (एडवोकेट), एडवोकेट मनोज बिष्ट, सुरेंद्र सिंह रावत, यूनुस अली, शंकर कोहली, मो. नबी, प्रकाश पुजारी, प्रदीप बिष्ट, कोमल जायसवाल, अमित रावत, भानु कबड़वाल, नफीस चौधरी, लक्की रावत, अरशद अली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



