नैनीताल पुलिस में तबादले, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने जारी की सूची

नैनीताल पुलिस में तबादले, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने जारी की सूची

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल श्री मंजूनाथ टीसी (IPS) ने निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए तबादला सूची जारी की है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जारी आदेश के अनुसार—

  1. निरीक्षक विजय सिंह मेहता
    प्रभारी साइबर सेल/ANTF से स्थानांतरित होकर वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय नियुक्त।
  2. निरीक्षक गणेश सिंह मनोला
    प्रभारी CCTNS से स्थानांतरित होकर प्रभारी साइबर सेल/ANTF बनाए गए।
  3. निरीक्षक पूरन राम आगरी
    वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से स्थानांतरित होकर प्रभारी CCTNS नियुक्त।

4. उप निरीक्षक राजवीर सिंह नेगी
पुलिस लाइन नैनीताल से स्थानांतरित होकर प्रभारी चौकी बेलपड़ाव, थाना कालाढूंगी नियुक्त।

    एसएसपी ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने नए कार्यस्थलों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।