

स्थान: चंपावत
रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

मुख्यमंत्री के जिले चंपावत के जिला मुख्यालय स्थित सूचना विभाग सभागार में चंपावत जिला पत्रकार संगठन की चुनाव प्रक्रिया सोमवार को शांति और सुव्यवस्था के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की की अध्यक्षता और संरक्षक सतीश जोशी की मौजूदगी में चुनाव कराए गए।




चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सर्वसम्मति से दूसरी बार चंद्र बल्लभ ओली को अध्यक्ष के रूप में चुना गया, जबकि देवेंद्र चंद देवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद चतुर्वेदी उपाध्यक्ष, हयात राम कनिष्ठ उपाध्यक्ष, गिरीश बिष्ट महामंत्री, शुभम गौड़ सचिव, दिनेश भट्ट कोषाध्यक्ष और मोहम्मद नवी अंसारी संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए।





वर्ष 2022 में अस्तित्व में आए चंपावत जिला पत्रकार संगठन ने पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके मुद्दों को उठाने में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई है। तीन साल पूरे होने के बाद यह दूसरी चुनाव प्रक्रिया थी।

नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली ने कहा कि जल्द ही ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी घोषित की जाएगी और संगठन पत्रकारों के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए काम करेगा। इस अवसर पर जिलेभर के पत्रकारों की उपस्थिति रही।




