

स्थान: लोहाघाट ( चंपावत)
रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

चंपावत जिले में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न विद्यालयों में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।




बाल दिवस के अवसर पर एलीट चिल्ड्रन एकेडमी बाराकोट में विशेष आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक राजू गड़कोटी के निर्देशन और प्रधानाचार्य सूरज राय की देखरेख में छात्र-छात्राओं ने कुमाऊनी संस्कृति को दर्शाते हुए कई पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए।

स्टॉलों में आलू के गुटके, भांग की चटनी, पकौड़ी, गोलगप्पे, चाय, कॉफी, फ्रूट चार्ट, छोले, आलू फ्राइड, पुलाव समेत कई स्वादिष्ट व्यंजन शामिल रहे। इसके अलावा बच्चों ने लक्की ड्रा और मनोरंजक खेल भी तैयार किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया।





सुबह से ही छात्र-छात्राओं द्वारा घर से तैयार कर लाए गए व्यंजनों को खरीदने वालों की भारी भीड़ देखी गई। महज एक घंटे के भीतर लगभग सभी स्टॉलों के व्यंजन खत्म हो गए, जिससे बच्चों का उत्साह और भी बढ़ गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिवानी शाह, नवल राय, पवन कुमार, गीतांजलि कोठारी, गीता अधिकारी, शिवानी, दीक्षा जोशी, मनीषा मिश्रा, रेनू सुतेड़ी, रजनीश जोशी, बबीता अधिकारी, चंद्रा सामंत सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
बाल दिवस का यह आयोजन बच्चों में सांस्कृतिक जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने में सफल रहा।





