नैनीताल पुलिस की कार्रवाई: दबंगई कर तमंचे से फायर करने वाले आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस की कार्रवाई: दबंगई कर तमंचे से फायर करने वाले आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी नैनीताल ने सख्त निर्देश दिए, कानून के खिलाफ किसी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

नैनीताल जिले के दमुवाढ़ूंगा-काठगोदाम क्षेत्र में दबंगई कर तमंचे से फायर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना दिनांक 9 नवंबर 2025 की रात की है, जब कोहली बार के कर्मचारी पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने जान से मारने की नीयत से फायर किया था।

पीड़ित कृष्ण राम कोहली की तहरीर पर थाना काठगोदाम में एफआईआर नंबर 146/25 धारा 109 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी हल्द्वानी को टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम का गठन सीओ सिटी हल्द्वानी नितिन लोहनी, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा और अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में किया गया।

पुलिस टीम की लगातार पतारसी के बाद अभियुक्त वीरेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ विप्पू, पुत्र रणजीत सिंह बिष्ट, निवासी नियर अंबेडकर पार्क, कुमाऊं कॉलोनी, दमुवाढ़ूंगा को 14 नवंबर 2025 को रकसिया नाला, दमुवाढ़ूंगा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा भी बरामद किया गया। अभियुक्त को धारा 109(1) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। अन्य संदिग्ध की तलाश जारी है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  • उप निरीक्षक अरुण सिंह राणा
  • कांस्टेबल भानु प्रताप

एसएसपी नैनीताल का संदेश:
“जिले में किसी भी प्रकार की दबंगई और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून के खिलाफ किसी भी कृत्य करने वाले के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

नैनीताल पुलिस