सितारगंज: कॉन्स्टेबल ज्योति शर्मा मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बच्चियों को कर रहीं जागरूक

सितारगंज: कॉन्स्टेबल ज्योति शर्मा मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बच्चियों को कर रहीं जागरूक

स्थान: सितारगंज

रिपोर्टर: तनवीर अंसारी

स्कूलों, गांवों और कस्बों में जाकर दे रहीं अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी

सितारगंज क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। कोतवाली सितारगंज में तैनात कॉन्स्टेबल ज्योति शर्मा लगातार महिलाओं, बच्चियों और छात्राओं को जागरूक करने का काम कर रही हैं।

ज्योति शर्मा अक्टूबर माह से ही गांवों, स्कूलों और कस्बों में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रही हैं। वह महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित पंपलेट भी वितरित करती हैं और जरूरत पड़ने पर कानूनी सहायता कैसे प्राप्त की जाए, इसकी जानकारी भी देती हैं।

स्कूलों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में ज्योति छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देती हैं और किसी समस्या या आपात स्थिति में शिकायत करने तथा मदद प्राप्त करने की सही प्रक्रिया समझाती हैं।

ज्योति शर्मा का यह प्रयास क्षेत्र की महिलाओं और छात्राओं के बीच आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन द्वारा भी उनके इस अभियान की सराहना की जा रही है।