


बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मिली प्रचंड जीत का उत्साह उत्तराखंड में भी साफ देखने को मिला। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक में इस जीत का जश्न बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को जीत की बधाइयाँ दीं। पूरे कार्यक्रम में जयघोष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।





विधायक कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियाँ, विकास की राजनीति और हर प्रदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प ही जनता के भरोसे की बड़ी वजह है। उन्होंने कहा कि बिहार की जीत यह संदेश देती है कि आने वाले समय में भी देशभर में भाजपा की विजय का सिलसिला जारी रहेगा।




कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष कृष्णा चंद्र, संजय नयाल, विवेक डंगवाल, प्रकाश चंद्र नानू, पवन डंगवाल, हरीश नयाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीण क्षेत्र की जनता भी इस उत्सव में शामिल हुई और भाजपा की सफलता पर खुशी व्यक्त की।





