

जिला अध्यक्ष हिमांशु गावा और महानगर अध्यक्ष ममता रानी का भव्य स्वागत

स्थान -खटीमा, उधम सिंह नगर

रिपोर्ट -अशोक सरकार

उधम सिंह नगर में नव नियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गावा और रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष ममता रानी का सोमवार को खटीमा कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और नारों के बीच हुए इस स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्रीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।




इस अवसर पर खटीमा विधायक एवं उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व द्वारा कई राज्यों में संगठनात्मक बदलाव किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उधम सिंह नगर में हिमांशु गावा को जिला अध्यक्ष और ममता रानी को रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भुवन कापड़ी ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूती से उतारा जाएगा और संगठन मिलकर जीत सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करेगा।




नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए वे नेतृत्व के आभारी हैं।
गावा ने कहा कि आने वाले चुनावों को लेकर वह पूर्व की तुलना में दोगुनी मेहनत करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर विफल साबित हुई है। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी और 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से काम करेगी।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।





