आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – यह समय धैर्य और संयम से काम करने का है। अपनी सहनशीलता द्वारा परेशानियों को काबू करने में सक्षम रहेंगे। धीरे धीरे हालात बेहतर होते जाएँगे। आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। निकट संबंधी द्वारा किसी शुभ कार्य में जाने का निमंत्रण प्राप्त होगा। जीवनसाथी की समस्या दूर करने में सहयोग देना जरूरी है, इससे आपसी संबंधों में नजदीकी आएगी।
नेगेटिव – ध्यान रखें कि आपकी भावनाओं और उदारता का कोई नाजायज फायदा उठा सकता है। आलस और आराम करने की इच्छा आप पर हावी हो सकती है। अपनी इन कमियों पर काबू पाएँ। मकान, गाड़ी आदि से संबंधित कागजात संभालकर रखें।

करियर – व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था और कार्यशैली में कुछ सुधार लाने की जरूरत है। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि न लें, जाँच आदि की स्थिति बन रही है।
लव – जीवनसाथी की किसी समस्या को दूर करने में अपना उचित सहयोग देना जरूरी है। इससे आपसी संबंधों में नजदीकी आएगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
हेल्थ – किसी भी प्रकार के व्यसन तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। इन सबका नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 2

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आपको कुछ खास लोगों का समर्थन मिलेगा। घर अथवा वित्त संबंधी कोई समस्या चल रही है तो उसका समाधान मिलने के आसार बन रहे हैं। थोड़ी सी सावधानी और आत्मविश्वास द्वारा अधिकतर काम सुचारु रूप से संपन्न हो जाएँगे। ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से कुछ उपलब्धियां सामने आएँगी। व्यवसायिक यात्रा संबंधी योजना लाभदायक साबित होगी।
नेगेटिव – राजनीतिक संबंधों में आपकी छवि खराब न हो, इस बात का ध्यान रखें। पड़ोसियों से किसी प्रकार का झगड़ा होने की स्थिति बन रही है। किसी के भी मामले में हस्तक्षेप करने से दूर रहें।

करियर – ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से कुछ उपलब्धियां सामने आएँगी। व्यवसायिक यात्रा संबंधी योजना बनेगी और यह यात्रा लाभदायक भी साबित होगी। व्यवसाय में अनुभवी व्यक्ति के सहयोग व सलाह से कई रुकी हुई गतिविधियाँ दोबारा शुरू होगी और सफलता भी मिलेगी।
लव – पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। किसी नजदीकी मित्र से बातचीत द्वारा पुरानी यादें ताजा होंगी और मन प्रफुल्लित रहेगा।
हेल्थ – अपने खानपान, व्यायाम और दिनचर्या के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। थोड़ी ही सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 9

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज आप जो भी योजना बनाएंगे, उसे पूरा करने में भी सक्षम रहेंगे। फोन अथवा संबंधों के माध्यम से कोई खुशखबरी मिलेगी। किसी उत्सव समारोह में जाने का आमंत्रण भी मिलेगा। घर में किसी नवीन वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। आयात निर्यात संबंधी व्यवसाय के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। उपलब्धियों को हाथ से निकलने न दें।
नेगेटिव – अभी किसी भी तरह की आवाजाही को स्थगित रखना ही उचित है, क्योंकि इसमें पैसा और समय व्यर्थ ही होगा। दूसरों की सलाह पर ध्यान देने की बजाय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान अवश्य दें।

करियर – आयात निर्यात संबंधी व्यवसाय के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं, इसलिए पूरी तरह प्रयासरत रहें तथा उपलब्धियों को हाथ से निकलने न दें। विपणन संबंधी कार्यों में लेनदेन की गतिविधियां सावधानी से करें। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफलता मिलेगी।
लव – अपने घर परिवार के मामलों में दूसरों का हस्तक्षेप न पड़ने दें। नजदीकी संबंधियों की आवाजाही से खुशनुमा माहौल बनेगा।
हेल्थ – वर्तमान मौसम की वजह से अपना खानपान और दिनचर्या को अवश्य संयमित रखें। स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी सी सावधानी भी आपको स्वस्थ और प्रफुल्लित रखेगी।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 4

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव – पिछले कुछ समय से चल रहे व्यवधान दूर होंगे। पूरे मन से अपनी दैनिक गतिविधियों को संपन्न करने के लिए प्रयासरत रहें। अपने व्यक्तिगत मामलों को किसी के समक्ष साझा न करें। कोई भी काम गुप्त रूप से करने से आपको अत्यधिक सफलता मिलेगी। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें।
नेगेटिव – कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। दूसरों की सलाह गलत साबित हो सकती है, इसलिए अपनी क्षमता पर ही विश्वास रखें। युवा वर्ग अपनी किसी योजना के विफल होने से मनोबल न गिरने दें।

करियर – इस समय पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। आपको नई नई जानकारियां मिलेंगी तथा व्यापार संबंधी आधुनिक गतिविधियां भी समझ में आएँगी। ऑफिस में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बातचीत करते समय उचित व्यवहार रखें वरना आपका कोई काम रुक भी सकता है।
लव – पति पत्नी तथा घर के सदस्य एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। प्रेम संबंधों में किसी नकारात्मक बात से दूरियाँ आ सकती हैं।
हेल्थ – गैस, अम्लता की समस्या से परेशान रहेंगे। तनाव और ज्यादा सोच विचार करने से स्वास्थ्य पर भी असर पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 6

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएँ बनेंगी। कामकाज को लेकर की गई यात्रा आर्थिक रूप से बहुत ही लाभदायक साबित होगी। कार्यों को पूरी ऊर्जा के साथ पूरा करने का जज्बा भी बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी अनुशासित और सकारात्मक बना रहेगा। आपसी सामंजस्य द्वारा समस्याओं का समाधान निकालें।
नेगेटिव – आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें, इसकी वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। साथ ही मन में अकारण ही गुस्सा व चिड़चिड़ापन महसूस होगा। घर में जो सुधार की योजनाएँ बन रही थी उस पर भी पुनर्विचार अवश्य करें।

करियर – मशीनरी अथवा लोहे से संबंधित व्यवसाय में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। जाँच पड़ताल कर लें। शेयरों, तेजी मंदी जैसी गतिविधियों से जुड़े लोग अत्यधिक सावधानी बरतें या कोई खास निर्णय स्थगित ही रखें।
लव – किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से घर में कुछ तनाव हो सकता है। पारिवारिक सदस्य आपसी तालमेल द्वारा समस्याओं का समाधान निकालें।
हेल्थ – स्वास्थ्य में वर्तमान मौसम की वजह से हल्के फुल्के उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। अपने खानपान व दवाइयों का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग – आरेंज, भाग्यशाली अंक – 8

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – कुछ मुश्किलें आएंगी, परंतु साथ ही साथ उनका समाधान भी मिलता रहेगा। अनुभवी तथा प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलने से आप अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास और आत्मबल महसूस करेंगे और अपने कार्यों को उचित अंजाम दे पाएँगे। किसी धार्मिक स्थल में भी समय व्यतीत होगा। व्यवसायिक लोगो के साथ मेल मुलाकात आपकी तरक्की में फायदेमंद साबित होगी।
नेगेटिव – कहीं भी वाद विवाद की स्थिति बनने पर अपने गुस्से पर काबू रखें, क्योंकि इसका असर आपके मान सम्मान पर भी पड़ेगा। घर की सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं पर खर्च करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। खर्चों पर नियंत्रण नहीं रहेगा।

करियर – प्रभावशाली व्यवसायिक लोगों के साथ मेल मुलाकात के अवसर मिलेंगे और यह संबंध आपकी तरक्की में फायदेमंद साबित होंगे। नई जानकारियां भी सीखने को मिलेंगी। ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव – जीवन साथी के साथ गलतफहमियां को लेकर कुछ तकरार उत्पन्न हो सकती है। अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरी ही बनाकर रखें।
हेल्थ – रक्तचाप और मधुमेह की समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही बिल्कुल न बरतें और उचित इलाज लें। योग इसका बेहतर इलाज है।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 7

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव – व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी। मित्रों और संबंधियों के साथ भी संपर्क बना रहेगा। वित्त संबंधी कार्यों को आज निपटाने का प्रयास करें। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा की वापसी होने की पूरी संभावना है। दोपहर बाद अचानक ही सारे काम अपने आप बनने शुरू हो जाएँगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती है।
नेगेटिव – विपरीत परिस्थिति में धैर्य और संयम रखें। उदासी और तनाव जैसी स्थितियां आपके मनोबल को कमजोर कर सकती हैं। दूसरों की जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपके अपने कार्यों में व्यवधान आएँगे। अपनी क्षमता के अनुसार ही मदद करें।

करियर – दिन की शुरुआत में काफी भाग दौड़ रहेगी। दोपहर बाद अचानक ही सारे काम अपने आप बनने शुरू हो जाएँगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में कागज के काम करते समय बहुत अधिक सावधानी रखें।
लव – जीवनसाथी की भावनाओं को समझें तथा उनका सम्मान करें। प्रेम संबंधों में रोमांटिक माहौल बना रहेगा।
हेल्थ – वर्तमान मौसम की वजह से हल्की फुल्की परेशानी रहेगी। फिक्र न करें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 9

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव – समय का उचित सदुपयोग करें तथा व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कार्यों में मस्त रहें। इससे समय पर कार्य पूरे हो जाएंगे तथा घर का माहौल व्यवस्थित बना रहेगा। पड़ोस में किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा। व्यावसायिक कार्य निकालने के लिए अधिकारी आदि के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।
नेगेटिव – किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से चिंता रहेगी। व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में आलस की स्थिति रह सकती है। वाहन की समय पर मरम्मत कराएं अन्यथा राह चलते परेशानी आ सकती है।

करियर – कार्यक्षेत्र में अपनी गतिविधियों तथा योजनाओं को किसी के समक्ष उजागर न करें। कोई इनका गलत फायदा उठा सकता है। व्यवसायिक कार्य निकालने के लिए अधिकारी, बॉस आदि के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। यह संबंध आपके लिए लाभदायक रहेंगे।
लव – पारिवारिक सदस्यों का आपके प्रति श्रद्धा व प्यार बना रहेगा और घर का माहौल भी सुखद रहेगा।
हेल्थ – पेट संबंधी दिक्कतों से राहत पाने के लिए अपने खानपान व दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 6

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आपका कोई रुका हुआ कार्य आज संपन्न हो सकता है। अगर स्थान परिवर्तन के लिए इच्छुक हैं, तो इन गतिविधियों की योजनाओं को लागू करने के लिए आज समय बहुत ही अनुकूल है। विद्यार्थियों को भी अपनी आशा व मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। काम की प्रणाली किसी के समक्ष साझा न करें।
नेगेटिव – अपने काम से ही मतलब रखें तथा दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप न करें। बाहरी व्यक्तियों अथवा दोस्तों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक रह सकती है। दिखावे की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची से परहेज करें।

करियर – व्यवसाय में किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए दिन उत्तम नहीं है। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें तथा अपने कार्य करने की प्रणाली को किसी के समक्ष साझा न करें। कानूनी गतिविधियों में दखलअंदाजी करना नुकसान दे सकता है।
लव – अत्यधिक कार्यभार की वजह से घर की गतिविधियों में समय नहीं दे पाएँगे। परंतु सदस्य आपकी परेशानी को समझेंगे और आपका सहयोग करेंगे।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 3

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव – सुखद दिन व्यतीत होगा। आप योजनाबद्ध तथा अनुशासित तरीके से कार्यों को सुचारु रूप से संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। अगर कहीं पैसा उधार दिया हुआ है या फंसा हुआ है, तो आज उसके वापसी की भरपूर संभावना है। राजनीतिक संबंध आपके लिए लाभदायक रहेंगे। लाभदायक एग्रीमेंट प्राप्त होने वाले हैं, इसलिए संपर्क सूत्रों को मजबूत रखें।
नेगेटिव – जल्दबाजी में कोई भी लिया गया फैसला आपको मुसीबत में डाल सकता है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें, क्योंकि अत्यधिक व्यय की स्थिति बन रही है। गुस्सा, चिड़चिड़ापन जैसे व्यवहार पर काबू रखें। बच्चों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

करियर – भावनाओं में आकर कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। किसी की मदद से निकट भविष्य में आपको लाभदायक एग्रीमेंट प्राप्त होने वाले हैं, इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को मजबूत रखें। ऑफिशियल यात्रा का भी आदेश मिल सकता है।
लव – जीवनसाथी के सहयोग से कुछ रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने में मदद मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
हेल्थ – स्वस्थ रहने के लिए अपनी मनोवृत्ति सकारात्मक रखनी जरूरी है। गलत विचारों से डिप्रेशन जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 5

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव – पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। आप पुनः आत्मविश्वास और ऊर्जा द्वारा अपने कार्यों में लग जाएँगे। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। आय के नए स्त्रोत भी बनेंगे। मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी कर रहे लोगों को कोई तरक्की संबंधित खुशखबरी मिलेगी। परिवारजनों तथा जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा।
नेगेटिव – विद्यार्थी तथा युवा वर्ग सोशल मीडिया तथा फालतू बातों में न पड़कर अपने करियर तथा अपनी पढ़ाई पर उचित ध्यान दें। किसी भी यात्रा से परहेज करें, क्योंकि कोई फायदा नहीं होने वाला है।

करियर – व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वियों की वजह से कुछ समस्याएं बनी रहेंगी, फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार अवश्य आएगा। अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं, इसलिए अभी निवेश करने की न सोचें। बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी कर रहे लोगों को कोई तरक्की संबंधित खुशखबरी मिलेगी।
लव – परिवारजनों तथा जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
हेल्थ – तनाव, अवसाद तथा मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन लाभकारी रहेगा।
भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 3

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – कुछ समय से चल रही आपकी लगन और मेहनत का आज अप्रत्याशित फायदा मिलने वाला है। अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। कुछ अज्ञात विद्याओं के प्रति भी आपकी रुचि जागृत होगी। मनोनुकूल कार्यों में समय व्यतीत करने से सुकून मिलेगा। रुका हुआ आय का स्त्रोत पुनः शुरू हो सकता है। सरकारी नौकरी में उच्चाधिकारियों द्वारा कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
नेगेटिव – कुछ उलझनें भी रहेंगी। तनाव लेने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का हल निकालें। जोखिम प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें, नुकसान होने की स्थिति बन रही है। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें।

करियर – व्यापार में कोई रुका हुआ आय का स्त्रोत पुनः शुरू हो सकता है। अपने संपर्क सूत्रों को बढ़ाएँ। विज्ञापन और विपणन संबंधी गतिविधियों को भी मजबूत करे। सरकारी नौकरी में उच्चाधिकारियों द्वारा कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
लव – अपने स्वभाव को संतुलित रखें। आपकी वजह से पारिवारिक व्यक्तियों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
हेल्थ – शारीरिक थकान की वजह से कुछ कमजोरी महसूस होगी। मौसम से अपना बचाव रखें तथा व्यवस्थित दिनचर्या बनाएँ।
भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 7