ट्रैवल एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुकेश मनोचा बने अध्यक्ष

ट्रैवल एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुकेश मनोचा बने अध्यक्ष

रिपोर्टर: धर्मराज
स्थान: हरिद्वार

देवपुरा स्थित भारत सेवा आश्रम में आज हरिद्वार ट्रैवल एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक और नगर निगम मेयर किरण जैसल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश मनोचा ने सभी ट्रैवल व्यवसायियों का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी मेहनत से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की पहली प्राथमिकता उन ट्रैवल व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन कराना होगी, जिनका अब तक पंजीकरण नहीं हुआ है।

मुकेश मनोचा ने कहा कि ट्रैवल व्यवसायियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा और हर स्तर पर उनके हितों की रक्षा के लिए एसोसिएशन सक्रिय भूमिका निभाएगा।