

लोकेशन हरिद्वार
रिपोर्टर – धर्मराज


बिहार चुनाव के बीच हरिद्वार में वोटर लिस्ट में धांधली का मामला गरमा गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि हरिद्वार के एक बिहार मूल के भाजपा कार्यकर्ता ने न केवल 2024 के लोकसभा चुनाव में हरिद्वार में वोट डाला, बल्कि अब बिहार चुनाव में भी मतदान किया है।




कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह मामला चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। उनका दावा है कि हरिद्वार के कई इलाकों से ऐसे सैकड़ों लोग बिहार गए हुए हैं, जो हरिद्वार की वोटर लिस्ट में भी दर्ज हैं और अब बिहार में भी वोट डालने पहुंचे हैं।


कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ धोखाधड़ी है, और चुनाव आयोग को इस पर तुरंत संज्ञान लेकर जांच शुरू करनी चाहिए। पार्टी ने ऐसे सभी मामलों की विस्तृत जांच की मांग की है ताकि वोटर लिस्ट में मौजूद गड़बड़ियों को उजागर किया जा सके।






