

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025” को सफल बनाने की दिशा में नैनीताल पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है।




पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा और एसओजी प्रभारी राजेश जोशी के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने यह सफलता हासिल की।

टीम ने कालटैक्स नहर कवरिंग रोड, राजू सर्विस सेंटर के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। तलाशी में सोनू साहू निवासी इन्द्रानगर बनभूलपुरा के कब्जे से 607 ग्राम चरस और कैलाश चन्द्र निवासी भीमताल से 526 ग्राम चरस बरामद हुई। इस तरह कुल 1133 ग्राम (1.13 किलो) अवैध चरस बरामद की गई।



दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना काठगोदाम में मु.अ.सं. 145/25, धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम में शामिल रहे —
उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राणा (थाना काठगोदाम)
कांस्टेबल योगेश कुमार, भूपेन्द्र सिंह ज्येष्ठा (एसओजी) और सन्तोष बिष्ट (एसओजी)।
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस हर स्तर पर सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।




