दिल्ली ब्लास्ट के बाद उत्तराखंड की मंगलौर पुलिस अलर्ट मोड पर, नारसन बॉर्डर पर सघन चेकिंग जारी

दिल्ली ब्लास्ट के बाद उत्तराखंड की मंगलौर पुलिस अलर्ट मोड पर, नारसन बॉर्डर पर सघन चेकिंग जारी

लोकेशन – मंगलौर
रिपोर्टर – राहुल सैनी

दिल्ली में हुए भीषण ब्लास्ट के बाद जहां पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं, वहीं उत्तराखंड की मंगलौर पुलिस भी पूरी तरह सतर्क मोड में नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड की नारसन बॉर्डर चौकी पर सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद से देशभर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसी के तहत मंगलौर पुलिस ने बीती रात से ही उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले वाहनों की विशेष जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कर्मी हर आने-जाने वाले वाहन और संदिग्ध व्यक्ति की बारीकी से जांच कर रहे हैं। साथ ही लिंक रोडों और वैकल्पिक मार्गों पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।

मंगलौर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे जांच में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।