

रिपोर्टर: अरशद हुसैन
स्थान: रुड़की
शहर के रहमानिया मदरसे में आज फोनिक्स यूनिवर्सिटी की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस कैम्प में नगरभर से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे और मरीजों को उपचार संबंधी सलाह दी।





कार्यक्रम का संचालन फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और भाजपा नेता चेरब जैन ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके लिए हिंदू और मुस्लिम दोनों ही समान रूप से हिंदुस्तानी हैं। उन्होंने कहा कि देश में धर्म के नाम पर भेदभाव फैलाने वालों को इस तरह के आयोजन कर करारा जवाब दिया जा सकता है।





चेरब जैन ने कहा कि वे सभी धर्मों में आस्था रखते हैं और चाहते हैं कि हिंदू और मुस्लिम समाज के बीच कोई दूरी न रहे, क्योंकि दोनों ही इस देश के नागरिक हैं। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आज उनके इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में सभी धर्मों के लोग पहुंचे और मिलजुलकर इसका लाभ उठाया — यही भारत की असली एकता और भाईचारे की मिसाल है।





