ताड़ीखेत : भाजपा महिला मोर्चा ने बुजुर्गों के लिए लगाया निशुल्क नेत्र शिविर

ताड़ीखेत : भाजपा महिला मोर्चा ने बुजुर्गों के लिए लगाया निशुल्क नेत्र शिविर

रिपोर्टर: संजय जोशी
स्थान: ताड़ीखेत

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सौनी के दुबरा में रविवार को बुजुर्ग ग्रामीणों के लिए निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 60 लोगों की आंखों का परीक्षण किया गया, जबकि मोतियाबिंद से पीड़ित 10 ग्रामीणों को आपरेशन के लिए भेजा गया।

कार्यक्रम में सोनी, देवलीखेत और आसपास के गांवों से लगभग 105 महिलाओं ने भाग लिया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक शर्मा ने प्रतिभागियों को आंखों की देखभाल, सामान्य नेत्र रोगों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

शिविर के सफल आयोजन में भाजपा महिला मोर्चा की संयोजक विमला रावत, जिला महामंत्री सुनीता डाबर, रेखा आर्या, मीना वर्मा, बबिता, बसंती बिष्ट, भावना बुधोड़ी, मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान दीपिका रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य शशि रावत, समाजसेवी शकुंतला रावत, भगवती देवी, राधिका देवी, देवकी देवी, गीता रावत, राधा देवी, पुष्पा जलाल, हेमा जलाल, कमला जलाल, पुष्पा देवी, लक्ष्मी रावत, माया रावत, खाष्टि देवी, हीरा देवी, पिंकी रावत, शारदा रावत, जसोदा रावत आदि का सहयोग रहा।

भाजपा महिला मोर्चा के इस सेवा कार्य की ग्रामीणों ने सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।