

स्थान… हल्द्वानी
रिपोर्ट…ऋषि कपूर

दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की गंभीर घटना के बाद उत्तराखंड में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देश और आईजी कुमाऊं के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पूरे जिले में रेड अलर्ट घोषित कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।




एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के नेतृत्व में पुलिस, फायर यूनिट, अभिसूचना तंत्र, बीडीएस स्क्वाड, बम डिस्पोजल टीम और पुलिस फोर्स की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखते हुए गहन चेकिंग कर रही हैं।



सुरक्षा व्यवस्था के तहत बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, पर्यटक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों, शॉपिंग मॉल, सिनेमाघरों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखते हुए सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत किया जा रहा है।

नैनीताल पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत 112 नंबर पर दें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।




